WPL 2026 का शेड्यूल घोषित, 28 दिनों में दो वेन्यू पर खेले जाएंगे 22 मुकाबले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
WPL 2026 का शेड्यूल घोषित, 28 दिनों में दो वेन्यू पर खेले जाएंगे 22 मुकाबले

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेगा प्लेयर ऑक्शन के सफल आयोजन के बाद लीग के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आगामी सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 5 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। खास बात यह है कि पूरा टूर्नामेंट महज 28 दिनों में खेला जाएगा और कुल 22 मुकाबले होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित होगा सीजन
अगले साल भारत की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होना है। इसी कारण WPL के चौथे सीजन को पहले आयोजित करने का फैसला लिया गया है ताकि खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त समय मिल सके।

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस खेलेगी ओपनिंग मैच
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 9 जनवरी को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती 11 मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे, जबकि बाकी 11 मुकाबले (including eliminator) और फाइनल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

दो डबल हेडर भी होंगे
इस सीजन में दो दिन डबल हेडर होंगे। 10 जनवरी और 17 जनवरी को एक ही दिन दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। बाकी दिनों में प्रतिदिन केवल एक मैच होगा। लीग स्टेज के मुकाबले 1 फरवरी तक खत्म हो जाएंगे, जबकि 3 फरवरी को एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

WPL 2026: पूरा शेड्यूल

मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम)वडोदरा (कोटाम्बी स्टेडियम)
9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी
10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स24 जनवरी: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स
12 जनवरी: आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स26 जनवरी: आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
16 जनवरी: आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस3 फरवरी: एलिमिनेटर
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी5 फरवरी: फाइनल

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी

World Richest Beggar: मायानगरी के इस भिखारी की कहानी सुन आप दंग रहे जाएंगे..!

World Richest Beggar: मुंबई की सड़कों पर रोज़ एक शख्स भीख मांगता

CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर

pakistan : पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ की तैयारी, भैंस पालना हो सकता है महंगा

by: digital desk pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पशुपालकों के

KKR की IPL 2026 की शुरुआत रही संघर्षपूर्ण, दो मैचों में नहीं मिली कोई जीत

KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का इस साल