,

WPL 2026 Opening Match: RCB vs MI का पहला मुकाबला, हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

WPL 2026 Opening Match

WPL 2026 Opening Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

WPL 2026 Opening Match: हेड टू हेड रिकॉर्ड


अब तक WPL में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि RCB ने 3 बार बाजी मारी है। आंकड़ों के हिसाब से आज का मुकाबला मुंबई के लिए थोड़ा पलड़ा भारी दिखता है, लेकिन खेल मैदान में कुछ भी हो सकता है।

WPL 2026 Opening Match

WPL 2026 Opening Match: दोनों टीमों में मौजूद स्टार खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस और RCB दोनों टीमों में ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो चंद गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं। मुंबई ने ऑक्शन से पहले ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन किया और नई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। वहीं RCB के पास स्मृति मंधाना जैसी अनुभवी और मैच-विनिंग खिलाड़ी मौजूद हैं।

टीमों की खिताबी रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 2023 और 2025 में WPL का खिताब जीता। वहीं RCB ने 2024 में स्मृति मंधाना के नेतृत्व में खिताब पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों ने हर बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी।

WPL 2026 Opening Match

WPL 2026 Opening Match: WPL 2026 स्क्वाड

आरसीबी महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ

यह खबर भी पढ़ें: WPL 2026 Schedule: 6 करोड़ का इनाम, पहली बार डबल हेडर, स्क्वॉड से शेड्यूल तक जानें सब कुछ

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट सेवियर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सायका इशाक, निकोला केरी

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…