,

WPL 2026 में पहली बार मेगा ऑक्शन, फ्रेंचाइजी कर सकेंगी 5 प्लेयर्स रिटेन

- Advertisement -
Ad imageAd image
WPL 2026 में पहली बार मेगा ऑक्शन, फ्रेंचाइजी कर सकेंगी 5 प्लेयर्स रिटेन

BY: MOHIT JAIN

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में पहली बार मेगा ऑक्शन होगा। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमों को अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने का अवसर मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर टीम 5 खिलाड़ी तक रिटेन कर सकती है और इसकी अंतिम तिथि 5 नवंबर तय की गई है। ऑक्शन की प्रक्रिया 25 से 29 नवंबर के बीच हो सकती है।

गुरुवार को WPL ने सभी फ्रेंचाइजी को ईमेल भेजकर रिटेंशन के नियमों की जानकारी दी। प्रत्येक टीम तीन कैप्ड भारतीय, दो विदेशी और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रिटेन कर सकती है। अगर किसी टीम ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, तो उनमें कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय होना जरूरी है।

15 करोड़ का बजट और रिटेंशन स्लैब्स
ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी के पास 15 करोड़ रुपये का पर्स होगा। रिटेंशन के आधार पर पर्स से राशि काटी जाएगी:

  • पांच खिलाड़ियों पर 9.25 करोड़
  • चार पर 8.75 करोड़
  • तीन पर 7.75 करोड़
  • दो पर 6 करोड़
  • एक पर 3.5 करोड़

पहली बार राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल
WPL में पहली बार फ्रेंचाइजी को RTM कार्ड मिलेगा। इससे टीमें अपने पिछले सीजन के खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से खरीद सकती हैं। अधिकतम 5 RTM कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, अगर पांच खिलाड़ी रिटेन किए गए हों, तो RTM विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

टीमें रिटेन राशि को स्लैब से ऊपर बढ़ाकर भी खिलाड़ियों से बातचीत कर सकती हैं। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम सैलरी 50 लाख रुपये तय की गई है। इस ऑक्शन से WPL 2025 का रोमांच और बढ़ जाएगा, क्योंकि टीमें रणनीति और बजट का सही उपयोग कर अपनी टीम को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में