आखिर क्यों मनाया जाता है World Health Day? जानिए इस साल की थीम और स्वस्थ रहने के आसान तरीके

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/world-health-day-theme-and-easy-tips-to-stay-healthy/

World Health Day 2026: हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1948 में World Health Organization यानी WHO की स्थापना हुई थी। इसके बाद से हर वर्ष यह दिन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के महत्व को समझाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

World Health Day 2026: 78 सालों से स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहा WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद इस संस्था की शुरुआत हुई। पिछले 78 वर्षों से WHO दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, बीमारियों की रोकथाम और लोगों तक इलाज की सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।

World Health Day 2026: क्या है थीम?

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस “सेहत में एकसाथ, विज्ञान के साथ” थीम के साथ मनाया जा रहा है। यह थीम स्वास्थ्य सेवाओं में विज्ञान और तकनीक की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। साथ ही इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और वैश्विक स्तर पर मृत्यु दर को कम करना है।

World Health Day 2026: विज्ञान और तकनीक ने बदली स्वास्थ्य सेवाएं

पिछले कुछ वर्षों में विज्ञान और तकनीक की मदद से हेल्थ सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नई मेडिकल तकनीकों, डिजिटल हेल्थ सेवाओं और आधुनिक इलाज पद्धतियों ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई है। इस साल की थीम भी इसी दिशा में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

World Health Day 2026: हेल्दी डाइट पर दें खास ध्यान

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक खानपान बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में घर का बना हेल्दी भोजन खाने और ताजे फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

World Health Day 2026: शरीर को रखें हाइड्रेटेड

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का जूस भी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

World Health Day 2026: रोजाना करें फिजिकल एक्टिविटी

फिजिकल एक्टिविटी की कमी हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज, योग, वॉक या एरोबिक्स जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

World Health Day 2026: मोटापे को कंट्रोल करना जरूरी

मोटापा कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से फिट और स्वस्थ रहा जा सकता है।

READ ALSO: LSG vs RCB: इकाना में आमने-सामने होंगी लखनऊ और बेंगलुरु, RCB का पलड़ा भारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित