,

Women’s Day: एनटीपीसी लारा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

Women’s Day

Women’s Day: ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के एनटीपीसी लारा में ग्रामीण महिलाओं की सृजनशीलता और उनमें निहित उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक नीरज जलोटा ने किया। इस दौरान लारा परियोजना के प्रमुख सुभाष ठाकुर भी उपस्थित रहे।

WOMEN'S DAY

Women’s Day: कार्यक्रम के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं ने विभिन्न थीम पर आधारित आकर्षक नृत्य और अभिनय की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

Women’s Day: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Women’s Day: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा ठाकुर ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों को भी छोटे-छोटे काम स्वयं करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होगी और महिलाओं को भी अपने लिए समय मिल सकेगा।

READ ALSO: Madhya Pradesh : बुधनी सिविल अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, अज्ञात शव खुले में रखने से फैली बदबू

इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…