,

कोर्ट के बाहर महिला ने की रेपिस्ट की धुलाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

इंदौरः कोर्ट के बाहर पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी। तभी तक महिला आई और पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म के आरोपी को महिला ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला लगातार कह रही थी कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की। जिसके बाद पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में ले जा सकी। बताया जा रहा है कि जिस महिला ने दुष्कर्म के आरोपी को पीटना शुरू किया वह स्वयं दुष्कर्म पीड़िता थी।

महिला ने लगाया पुलिस पर आरोप


बता दें कि जिस महिल ने दुष्कर्म के आरोपी को पीटना शुरू किया, वह स्वंय दुष्कर्म पीड़िता है। जैसे ही पुलिस उसे कोर्ट लेकर पहुंची तो महिला को पता चल गया और वह कोर्ट परिसर में ही पहंुच गई। वहीं महिला ने पुलिस वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए, महिला ने कहा कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को व्हीआईपी सुविधा दे रही है। बता दें कि दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी का सदस्य है और महिला भी बीजेपी नेत्री है।

राजनीतिक दबाव का आरोप

पीड़िता ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि थाना प्रभारी का फोन चालू था और वह किसी से कह रहा थाए ष्सेटिंग हो गईए आरोपी को ले आओ।ष् इसके बाद आरोपी की कोर्ट में पेशी हुई। पीड़िता ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया और कहा कि यह दबाव ही थाए जिसके कारण सरपंच के पति की गिरफ्तारी में इतनी देरी हुई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक का संरक्षण प्राप्त है।

आरोपी पर बीजेपी का एक्शन

दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सरपंच के पति लेखराज डाबी के खिलाफ बीजेपी ने एक्शन लिया। आरोपी को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। साथ उसे गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद उसने गर्भपात कराया। वहीं, सरपंच के पति पर और भी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के आरोप हैं।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं…..यह भी पढ़े

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय