,

घरेलु विवाद के चलते महिला ने थाने में लगाई खुद को आग

रायपुर: एक महिला ने थाने के सामने आग लगा ली, जिसके चलते महिला एवं उसके साथ दुधमुंही बच्ची बुरी तरह घायल हो गए। जैसे ही महिला ने आग लगाई तो तुरंत पुलिस के जवान लपके और महिला को चादर उड़ाकर आग बुझाई। जिसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी लेकिन उससे पहले ही उसने खुद को जला लिया।

घरेलू विवाद है मामला
रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा में एक महिला ने थाना परिसर में ही अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद पर आग लगा लिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची भी झुलस गई है। पुलिस वालों ने महिला के शरीर से आग बुझाया। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसकी बच्ची को अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दूसरी ओर चर्चा है कि महिला कुछ शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन थाने से कुछ कदम दूर ही उसने खुद पर आग लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने डीजल छिड़कर लगाई आग

पुलिस के मुताबिक देवारपारा निवासी नंदनी सावरा{22} मंगलवार की रात करीब 7.45 बजे अपनी दो माह की बच्ची के साथ तिल्दा.नेवरा थाना पहुंची। वह थाना परिसर में पहुंची। उस समय थाने में हवलदार और कांस्टेबल सहित अन्य स्टॉफ थे। थाना में प्रवेश करने से पहले कुछ कदम पर ही महिला ने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आग लगा लिया। इसके बाद चीखते हुए थाने की ओर दौड़ने लगी। आग में जलती हुई महिला को देखकर थाने के स्टॉफ भी हड़बड़ा गए। तत्काल महिला के हाथ से बच्ची को अलग किया गया और उसके शरीर से आग बुझाया गया। महिला 15 फीसदी से अधिक झुलस गई। उसकी दो माह की बच्ची का पैर भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस वालों ने आग बुझाने के बाद उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…