,

कौन हैं सिंगर केके? जिनकी याद में गूगल ने बनाया खास डूडल

Today Doodle on KK

Today Doodle on KK: गूगल ने आज एक खास डूडल बनाया है। जिसमें एक व्यक्ति हाथों में माइक लिए कुछ गा रहा है। ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि दिवंगत सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ यानी के.के. हैं। आज ही के दिन उन्होंने अपना डेब्यू किया था। उन्होंने ‘छोड़ आए हम’ के जरिए ‘माचिस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आइए जानते हैं केके के बारे में विस्तार से…

केके का प्रारंभिक जीवन
केके अपने समय के बेहतरीन सिंगर थे। उनका जन्म 23 अगस्त, 1968 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ाई की थी। साल 1994 में, उन्होंने पॉपुलर भारतीय कलाकारों को एक डेमो टेप प्रेजेंट किया और कमर्शियल जिंगल्स गाना शुरू किया था। फिर 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने तड़प तड़प से हिंदी सिनेमा के बैकग्राउंड सिंगर के रूप में शुरूआत की थी। इसी साल उन्होंने अपना पहला एल्बम पल रिलीज किया था।

11 भाषाओं में गाए थे 700 से ज्यादा गाने
केके ने करीब 11 भाषाओं में 3500 जिंगल्स गए थे। उन्होंने करीब 500 से ज्यादा हिंदी और तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में 200 से ज्यादा गाने गाए थे। उन्होंने 6 फिल्मफेयर पुरस्कार नॉमिनेशन और दो स्टार स्क्रीन अवॉर्ड भी जीतें।
2022 में लाइव इवेंट में हुई थी केके की मौत
केके ने कोलकाता में अपना आखिरी म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था। 31 मई 2022 को कोलकाता के नाजरुल मंच पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…