ये क्या हुआ इधर जयशंकर ने फ्लाइट पकड़ी उधर यूनुस सरकार को अमेरिका ने फटकारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका ये लिए फ्लाइट पकड़ी ही थी कि अमेरिका ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस को जमकर लताड़ लगा दी। अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जेक सुलिवन ने यूनुस से फोन पर बात की। सुलिवन ने यूनुस को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यूनुस ने भी इस पर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा, दोनों नेताओं ने सभी धर्म के लोगों के मानवाधिकार की रक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्धता जताई है। बाइडेन प्रशासन द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता हस्तांतरण के पहले बांग्लादेश में की गई इस कॉल के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया था। उन्होंने व्हाइट हाउस से इस मामले में दखल देने की मांग भी की थी। थानेदार ने कहा था, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का अमेरिका का इतिहास रहा है। हमें मानवाधिकार के हक में आवाज उठाने के लिए इस बार भी पीछे नहीं हटना चाहिए। हमें प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस से बात कर शांति स्थापित करने और बराबरी व न्याय के सिद्धांतों वाला देश बनाने की मांग करनी चाहिए।

6 दिन के अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आज से 6 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का मुद्दा भारत ने जोर-शोर से उठाया है। माना जा रहा है कि जयशंकर अमेरिका में भी इस बात को रखेंगे। लेकिन इधर जयशंकर की फ्लाइट उड़ी, उधर पहले ही बांग्लादेश में फोन खनखनाने लगा। अमेरिका में यूनुस को डांट लगाई, तो उन्होंने सुरक्षा देने पर हामी भी भर दी। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक पारी का परिणाम माना जा रहा है।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में