,

Franchise Fraud Case: रायपुर में मशहूर कैफे की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 56 लाख की ठगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Franchise Fraud Case: A man was duped of Rs 56 lakh in the name of getting a franchise of a famous cafe in Raipur.

Franchise Fraud Case: The Rameshwaram Cafe के नाम पर रची गई साजिश

Franchise Fraud Case: राजधानी रायपुर में मशहूर कैफे की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। गंज निवासी कारोबारी आशीष तिवारी से 56 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खुद को The Rameshwaram Cafe का संस्थापक, हेड ऑफ डिपार्टमेंट और पब्लिक रिलेशन मैनेजर बताकर कारोबारी से संपर्क किया। उन्होंने फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देते हुए प्रोफेशनल तरीके से ईमेल, कॉल और दस्तावेजों के माध्यम से भरोसा जीत लिया।

आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों के जरिए कुल 56 लाख रुपये जमा करवा लिए। रकम जमा होने के बाद उनका संपर्क टूट गया, जिससे पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

Franchise Fraud Case: गंज थाने में FIR दर्ज, खातों और कॉल डिटेल की जांच

Franchise Fraud Case: पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत गंज थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खातों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

READ ALSO: Panchkula: दीपेंद्र हुड्डा और वरुण चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार, एचपीएससी भर्ती विरोध प्रदर्शन को रोका

पुलिस ने आम लोगों और कारोबारियों से अपील की है कि किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत कार्यालय से पुष्टि अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।