Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 6,667 रुपए सस्ती होकर 2,34,280 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसका भाव 2,40,947 रुपए प्रति किलो था।

वहीं 24 कैरेट सोने के दाम भी फिसले हैं। 10 ग्राम सोना 2,903 रुपए गिरकर 1,51,195 रुपए पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 1,54,098 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। बीते चार कारोबारी दिनों में चांदी 32,169 रुपए और सोना 6,127 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

Gold-Silver Price: ऑल टाइम हाई से कितनी गिरावट?

29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था। उस दिन सोना 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,85,933 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

Gold-Silver Price

इन रिकॉर्ड स्तरों की तुलना में अब तक सोना 24,926 रुपए और चांदी 1,51,653 रुपए तक टूट चुकी है।

Gold-Silver Price: शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं रेट?

IBJA द्वारा जारी की जाने वाली कीमतों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट में अंतर देखने को मिलता है।

IBJA के रेट का उपयोग RBI द्वारा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने में किया जाता है। इसके अलावा कई बैंक गोल्ड लोन की दरें निर्धारित करने के लिए भी इन्हीं मानकों को आधार बनाते हैं।

Gold-Silver Price: 2025 में रिकॉर्ड तेजी, सोना 75% और चांदी 167% चढ़ी

पूरे वर्ष 2025 के दौरान कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1,33,195 रुपए हो गया। यानी सालभर में सोना करीब 57,000 रुपए (लगभग 75%) महंगा हुआ।

इसी तरह चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2,30,420 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी में करीब 1.44 लाख रुपए (लगभग 167%) की तेजी दर्ज की गई।

Gold-Silver Price: सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. हॉलमार्क जरूर देखें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। हॉलमार्क में एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो सोने की शुद्धता दर्शाता है।
  2. कीमत की जांच करें: खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का बाजार भाव विश्वसनीय स्रोतों से जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए कैरेट के अनुसार रेट की पुष्टि करना जरूरी है।

Read also: Gold-Silver Prices Live : सोने-चांदी में तेज गिरावट, MCX पर सोना ₹1.55 लाख से नीचे, चांदी ₹2.37 लाख के करीब

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी