,

Roorkee: पिरान कलियर में दो गुटों के बीच मारपीट, महिला गंभीर घायल

Report by: Salman Malik, Edit by: Priyanshi Soni

Roorkee: रुड़की के पिरान कलियर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक की नगरी में, जहां लोग अमन और दुआ की तलाश में आते हैं, वहीं रविवार को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

Roorkee

Roorkee: पीपल चौक पर सरेआम मारपीट, महिलाओं ने भी संभाली लाठियां

घटना पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जायरीनों के दो गुटों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। हैरानी की बात यह रही कि इस झगड़े में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी एक-दूसरे पर हमला करती नजर आईं।

Roorkee: मारपीट में महिला गंभीर घायल, हालत नाजुक

इस हिंसक झड़प में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Roorkee: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो सोमवार को तेजी से फैल गया। पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Roorkee: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मामूली विवाद इतना बड़ा कैसे हो गया? और सार्वजनिक स्थल पर लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत कैसे की?

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Read also: Chakrata में टॉस नदी में गिरा पिकप वाहन, चालक लापता

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…