,

Ameesha Patel: चेक बाउंस केस में बढ़ीं अमीषा पटेल की मुश्किलें, मुरादाबाद कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ameesha Patel

Ameesha Patel: चेक बाउंस मामलों को लेकर जहां हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव चर्चा में रहे, वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भी कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 से जुड़े एक इवेंट विवाद के मामले में मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर दिया जवाब

Ameesha Patel

इन खबरों के सामने आने के बाद अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी करते हुए कहा कि मुरादाबाद में पवन वर्मा द्वारा शुरू की गई कार्रवाई को लेकर जो खबरें चलाई जा रही हैं, वह एक पुराना मामला है।

अभिनेत्री के मुताबिक, इस केस में वर्षों पहले समझौता हो चुका था और संबंधित व्यक्ति ने सहमति राशि भी प्राप्त कर ली थी। इसके बावजूद अब दोबारा झूठे आरोप लगाकर मामला उठाया गया है।

Ameesha Patel: धोखाधड़ी की शिकायत करेंगे दर्ज

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके वकील इस मामले में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करेंगे ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। अमीषा ने कहा कि वह इन विवादों के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं और पब्लिसिटी के लिए लगाए जा रहे आरोपों को नजरअंदाज करेंगी।

Ameesha Patel: क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मुरादाबाद के एक इवेंट आयोजक पवन वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आयोजक का दावा है कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में परफॉर्मेंस के लिए अमीषा पटेल को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए उन्हें 14.50 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे और होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी।

आरोप है कि अभिनेत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। बाद में बातचीत के दौरान कथित तौर पर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया। आयोजक का कहना है कि 10 लाख रुपये नकद वापस किए गए, जबकि शेष 4.50 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया।

Ameesha Patel: अदालत की कार्रवाई और अगली सुनवाई

भुगतान विवाद बढ़ने के बाद आयोजक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। बताया जा रहा है कि अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत से कई बार समन जारी किए गए, लेकिन अभिनेत्री की पेशी नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

इस मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को निर्धारित की गई है।

Read also: OTT Releases: फरवरी का तीसरा हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज़ होंगी रोमांस, थ्रिलर और हॉरर की नई फिल्में और सीरीज

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति