OTT Releases: फरवरी का तीसरा हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज़ होंगी रोमांस, थ्रिलर और हॉरर की नई फिल्में और सीरीज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
OTT Releases

OTT Releases: फरवरी के तीसरे हफ्ते (16 से 22 फरवरी 2026) में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, एक्शन और कॉमेडी की भरमार देखने को मिलेगी। इस हफ्ते दर्शकों को नई फिल्मों और वेब सीरीज का तगड़ा डोज मिलेगा, जो घर बैठे एंटरटेनमेंट का मज़ा दोगुना कर देगा।

OTT Releases
द नाइट एजेंट सीज़न 3

OTT Releases: 19 फरवरी की प्रमुख रिलीज़

  1. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी – प्राइम वीडियो
    कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह रोम-कॉम मूवी पहले ही प्राइम वीडियो पर किराए पर उपलब्ध थी। अब 19 फरवरी से इसे फ्री स्ट्रीमिंग के लिए देखा जा सकेगा।
  2. द नाइट एजेंट सीज़न 3 – नेटफ्लिक्स
    गैब्रियल बासो मुख्य भूमिका में लौट रहे हैं। सीज़न 3 इस्तांबुल और अन्य शहरों में फैलती साजिश और जासूसी को दर्शाता है, जिसमें पीटर सदरलैंड को धोखेबाज ट्रेजरी अधिकारी का पता लगाना होता है।
  3. द स्वीडिश कनेक्शन – नेटफ्लिक्स
    यह हिस्टोरिकल ड्रामा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्वीडन में हुए मानवीय प्रयासों को दर्शाता है और पॉलिटिकल टेंशन के बीच नैतिक साहस की कहानियों को उजागर करता है।

OTT Releases: 20 फरवरी की मुख्य रिलीज़

  1. केनेडी – जी 5
    अनुराग कश्यप और राहुल भट्ट की यह फिल्म नींद न आने की बीमारी वाले एक्स-पुलिस ऑफिसर के संघर्ष और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ उनकी जंग को दर्शाती है।
  2. पवने – नेटफ्लिक्स
    कोरियन रोमांटिक ड्रामा, जो समाज में पहचान और सेल्फ-वर्थ के मुद्दों पर केंद्रित है।
  3. द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीज़न 2 – एप्पल टीवी प्लस
    जेनिफर गार्नर मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक महिला की है, जो अपने पति के गायब होने के बाद सच्चाई की खोज में लग जाती है।
  4. तेज़ दुश्मनी – लायंसगेट प्ले
    दो हॉकी स्टार्स के बीच पुराने रिश्तों और प्रतिस्पर्धा पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा।
  5. फायरब्रेक – नेटफ्लिक्स
    साइकोलॉजिकल थ्रिलर जिसमें एक परिवार जंगल की आग में फंस जाता है और पुराने राज़ सामने आते हैं।

OTT Releases: 18 फरवरी की रिलीज़

  1. 56 डेज – प्राइम वीडियो
    कैथरीन रयान हॉवर्ड की बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित थ्रिलर, जिसमें लॉकडाउन के दौरान एक कपल के साथ 56 दिन गुज़रने के बाद अपार्टमेंट में सड़ी-गली लाश मिलती है।
  2. बीइंग गॉर्डन रैमसे – नेटफ्लिक्स
    छह-पार्ट डॉक्यूमेंट्री, जिसमें गॉर्डन रैमसे के बड़े कुकिंग वेंचर्स और उनके अनुभव दिखाए गए हैं।

OTT Releases: 16 फरवरी को पर भी रिलीज हुई दो वेब सीरिज

16 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दो प्रमुख रिलीज़ हो चुकी हैं। जियो हॉटस्टार पर लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलिवर सीज़न 13 रिलीज़ हो रही है, जो डार्क पॉलिटिकल सटायर के रूप में गलत जानकारी, सिस्टम की कमियों और ग्लोबल कल्चरल मुद्दों की गहरी पड़ताल करता है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर रियलिटी चेक: इनसाइड अमेरिकाज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल उपलब्ध होगी, यह तीन-पार्ट डॉक्यूमेंट्री 2000 के दशक की टीवी रियलिटी शोज़ की विरासत, बॉडी इमेज और साइकोलॉजिकल प्रेशर जैसी समस्याओं पर प्रकाश डालती है।

Read also: Bangladesh Politics 2026: बांग्लादेश में तारिक रहमान आज लेंगे शपथ, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को