Western Disturbance MP: 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे, कटनी सबसे ठंडा; नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मावठे के आसार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Western Disturbance MP

Western Disturbance MP: फरवरी में एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सर्दी तेज हो गई है। बीती रात प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कटनी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 5.6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा और 10 फरवरी से नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मावठे (हल्की बारिश) की संभावना है।

Western Disturbance MP: कटनी में 5.6°C, कई जिलों में कड़ाके की ठंड

Western Disturbance MP

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की रात कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर और खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़ और उमरिया में 8 डिग्री, शाजापुर में 8.1 डिग्री, नौगांव और पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, सतना में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री तथा मंडला और सीधी में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

बड़े शहरों का हाल
पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 10.9 डिग्री, जबलपुर में 11.6 डिग्री और उज्जैन में 12.2 डिग्री तापमान रहा।

Western Disturbance MP: अगले दो दिनों का मौसम

  • 8 फरवरी: हल्का कोहरा रहेगा, बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन ठंड बढ़ेगी।
  • 9 फरवरी: कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना, बारिश की चेतावनी नहीं।

Western Disturbance MP: नया सिस्टम सक्रिय, 10 फरवरी से मावठा

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 फरवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश (मावठा) हो सकती है, हालांकि अगले चार दिनों तक बारिश या ओले की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव करने और किसानों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है।

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज