यूपी में मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, जानिए क्या कहते हैं पूर्वानुमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP Weather Riport

यूपी के पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों गोरखपुर, बस्ती , देवीपाटन मंडल, वाराणसी, प्रयागराज आदि में सोमवार को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिली। मंगलवार को सोनभद्र, वाराणसी व गोरखपुर मंडल में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के संकेत हैं।

हालांकि बारिश का सिलसिला अब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला। मंगलवार में बाद पश्चिमी हिस्सों समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अब मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से सोमवार से मंगलवार के बीच प्रदेश के विभिन्न पूर्वी इलाकों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम
वहीं राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भी गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को लखनऊ में तेज धूप और उमस रही। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में गर्मी के साथ पर्याप्त नमी है जिसके असर से लखनऊ के विभिन्न इलाकों में सोमवार को गरज के साथ बूंदे पड़ने की संभावना है। मंगलवार से लखनऊ में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,