Water Adventure Tourism: पिच्चेकट्टा जलाशय में शुरू हुआ मावली हिल्स वॉटर एडवेंचर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Water Adventure Tourism

Water Adventure Tourism: सांसद और विधायक ने किया बोटिंग का शुभारंभ, एक नाव में दिखे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

Water Adventure Tourism: भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत मुल्ला स्थित पिच्चेकट्टा जलाशय में मावली हिल्स वॉटर एडवेंचर की शानदार शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद भोजराज नाग और विधायक सावित्री मंडावी ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी एक ही नाव में सवार होकर बोटिंग का आनंद लेते नजर आए, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना रहा।

Water Adventure Tourism: कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग ने कहा कि कभी नक्सलवाद और लाल आतंक के लिए पहचाने जाने वाला बस्तर अब पर्यटन और विकास के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पिच्चेकट्टा जैसे प्राकृतिक स्थलों को विकसित कर क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान दी जाएगी। इससे बस्तर की संस्कृति और स्थानीय कला को भी बढ़ावा मिलेगा।

Water Adventure Tourism: प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पिच्चेकट्टा में रोजगार की भी संभावनाएं

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिच्चेकट्टा क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जिला प्रशासन को ऐसे और स्थलों की पहचान कर उन्हें विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने बोटिंग संचालन करने वालों को पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि पिच्चेकट्टा में वॉटर एडवेंचर शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

read also: आंख की सर्जरी के बाद ब्रेक पर Akshay Kumar, अनीस बज्मी की फिल्म की रुकी शूटिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित