,

‘गदर 2’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल व डायरेक्टर अनिल शर्मा के बीच छिड़ी जुबानी जंग

‘गदर 2’ की एक्ट्रेस अमीषा पटेल और डायरेक्टर अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक्ट्रेस ने अनिल शर्मा पर कई आरोप लगाए है। एक्ट्रेस ने बताया कि गदर 2 का क्लाइमैक्स उनकी जानकारी के बिना शूट हुआ। मनीषा ने यह भी कहा कि सनी देओल और वह फिल्म के घोस्ट डायरेक्र्स थे। अब इसके बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने बताया कि गदर 2 को लेकर उनकी कुछ उम्मीदें थी जो पूरी नहीं हुई है। अनिल शर्मा ने कहा कि अमीषा पटेल शुरू से ही ‘गदर 2’ में सास की भूमिका निभाने को लेकर चिंतित थीं, हालांकि उनका मानना था कि जब अमीषा ने ऑन.स्क्रीन मां की भूमिका निभाने के लिए सहमति दी है, तो उन्हें सास की भूमिका निभाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए

उनकी अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाईं : अनिल शर्मा
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बताया गदर 2 की कहानी को लेकर उनकी कुछ अपेक्षाएं थीं लेकिन गदर 2 में उन्हें उतनी जगह नहीं मिल पाई जो गदर 1 में मिली थी वह उम्र और समय को समझ नहीं पाईं उम्र एक चीज होती है, उसे सबको समझना होगा जब आप जीते की मां हैं, तो आपको उसकी बहू की सास भी बनना पड़ेगा, मैं मानता हूं कि आप बहुत मेहनत कर रही हैं और अपने आप पर काम कर रही हैंए लेकिन आप एक कलाकार हैं, नरगिस भी तो मदर इंडिया फिल्म में मां बनी थीं जबकि वह यंग थीं तो आपको भी बनना ही पड़ेगा