,

धोंसवास मे अतिक्रमण तोडऩे का विरोध, ग्रामीणों ने फोरलेन जाम किया, पटवारी, सरपंच, पर लगाया 5 लाख रुपये मांगने का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

रतलाम: जिले के धौंसवास गांव में गुरुवार सुबह प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया दरअसल, गांव में शासकीय नाले की जमीन पर बन रही धर्मशाला को अतिक्रमण मानते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंची राजस्व और पंचायत विभाग द्वारा निर्माण कार्य रोकने के लिए पहले एक भी बार नोटिस जारी नहीं किया

सुबह कार्रवाई शुरू होते ही प्रशासन ने जेसीबी लगाकर निर्माणाधीन दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया यह खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में मालवीय समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया गुस्सा इतना बढ़ा कि ग्रामीण गांव के बाहर महू–नीमच नेशनल हाईवे पर पहुँच गए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया

समाजजनों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के अचानक कार्रवाई की उनका कहना है कि धर्मशाला समाज के सहयोग से बनाई जा रही थी और बातचीत के बिना दीवार गिरा दी गई, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई कुछ ग्रामीणों ने पटवारी, सरपंच और अन्य अधिकारियों पर पाँच लाख रुपये की अवैध मांग करने के भी गंभीर आरोप लगाए

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि निर्माण पूरी तरह अवैध था और वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए ही कार्रवाई की गई है नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया, जिसके चलते कठोर कदम उठाना आवश्यक था घटना के चलते कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और प्रशासनिक नादानी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के