3 साल की लापता बच्ची 48 घंटे में बरामद, मानव तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Ram yadav

सात दिसंबर को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 48 घंटे की सतत तलाश के बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची के साथ चार अन्य बच्चों को भी सुरक्षित पाया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

पुलिस के मुताबिक बच्ची की कोई फोटो उपलब्ध न होने के कारण उसकी पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी। टीम ने केवल कपड़ों और हुलिये के आधार पर खोज अभियान शुरू किया। इसके लिए पुलिस ने शहर के कई इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सैकड़ों लोगों से पूछताछ की।

मामले में मानव तस्करी की धाराओं के तहत चार आरोपी—अर्जुन पाल, हरिबाई, जितेंद्र पाल और रवि पाल—को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया है।
जिले की पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।