Report: Ram rawat
Vidisha news: विदिशा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर सहित तस्कर गिरफ्तारमादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विदिशा पुलिस को एक और सफलता मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने आज करैया रोड से छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपितों को गिरफ्तार किया है 10 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है । गिरफ्तार आरोपितों की पहचान केशव लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी करैया खेड़ा रोड विदिशा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर करैया रोड बाईपास पर सिविल लाइन पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और सटीक योजना के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपितों से पूछताछ जारी है।




