VIDEO: बच्ची ने स्कूल जाने के लिए बैग उठाया, तो उसके पीछे दिखा अजगर… जान बचाकर भागी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

धार जिले में सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर का पानी भरने से इसमें रहने वाले जीव-जंतु आस-पास के इलाके में जाने लगे हैं। इसके करीब बनी इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक घर में अजगर घुसने की घटना सामने आई है। अजगर घर में रखे स्कूल बैग के पीछे छिपकर बैठ गया था।

धार (Dhar News)। मध्य प्रदेश के धार जिले के निसरपुर में एक घर के अंदर अजगर घुसने की घटना सामने आई है। मामला सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर के करीब बनी इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह का है। घर में बच्ची ने जब स्कूल जाने के लिए अपना बैग उठाया, तो अजगर उसके पीठे बैठा दिखा। अजगर को देख वह घबरा गई और चिल्लाते हुए घर के बाहर भागी।

जानकारी के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली सातवीं की छात्रा वैष्णवी प्रजापत ने स्कूल जाने के लिए जैसे ही अपना बैग उठाया, तो उसके पीछे अजगर बैठा दिखा। यह देखकर वह बुरी तरह से डर गई और चिल्लाते हुए घर से बाहर की ओर दौड़ी।

परिवार के लोग अजगर को देख घबरा गए

बच्ची से जब उसके पिता राजेंद्र प्रजापत ने चिल्लाने की वजह पूछी, तो उसने बताया कि घर के अंदर अजगर है। जो उसके स्कूल बैग के पीछे बैठा हुआ था। बच्ची की बात सुनकर परिजन अंदर गए, तो अजगर को देख वे भी घबरा गए।

इसके बाद उन्होंने वन विभाग और सांप पकड़ने वाले कपिल गोस्वामी इसकी सूचना दी। कपिल ने अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग के हवाले कर दिया।

5 फीट लंबा था अजगर

अजगर को रेस्क्यू करने वाले कपिल गोस्वामी ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी में एक घर के अंदर अजगर घुस आया है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि अजगर स्कूल बैग के पास छिपकर बैठा था।

इसके बाद उसे रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया गया है। अजगर 5 फीट लंबा और 5 से 6 किलो वजन का था। कपिल गोस्वामी के अनुसार बारिश में बैक वाटर का क्षेत्र भरने से उसमें रहने वाले जीव आस-पास चले जाते हैं।

ऐसे में इंदिरा नगर के इसके करीब होने से ये अजगर यहां आ गया। उन्होंने कहा कि रहवासियों को सावधानी से रहने की जरूरत है। आशंका जताई जा रही है कि अजगर देर रात घर में घुसा होगा और सुरक्षित स्थान ढूंढते हुए स्कूल बैग के पीछे जाकर छिप गया।

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -

T20 WC 2026: आज से T20 विश्व कप का आगाज़, भारत की पहली भिड़ंत USA से

T20 WC 2026 आज से शुरु होने जा रहा है, भारत अपना

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी