,

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, घर में गूंजी किलकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, घर में गूंजी किलकारी

बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों का माहौल है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। शुक्रवार सुबह कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर दी है।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी
दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलैब पोस्ट साझा करते हुए लिखा
“हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। बहुत सारा प्यार और आभार के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।”
पोस्ट के साथ उन्होंने एक प्यारा ग्राफिक भी शेयर किया, जिसमें पालने पर टेडी रखा है।


फैंस और सितारों ने दी बधाई
इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक सभी ने नए माता-पिता बने इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
मनीष पॉल ने लिखा “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।”
निर्माता गुनीत मोंगा ने भी प्यार और आशीर्वाद देते हुए पोस्ट साझा किया।


कैटरीना और विक्की की लव स्टोरी
विक्की और कैटरीना की प्रेम कहानी की शुरुआत 2019 में हुई थी।
विक्की ने एक चैट शो में कैटरीना का नाम लिया था, जिसके बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आने लगे।
लंबे समय तक चुप्पी साधे रखने के बाद 9 दिसंबर 2021 को दोनों ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे।

फैंस में खुशी की लहर
कैटरीना और विक्की की यह खबर सुनते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
सोशल मीडिया पर “#KatrinaVickyBabyBoy” ट्रेंड करने लगा है और सभी उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से