by: vijay nandan
Varanasi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात एक दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। सोमवार सुबह उन्होंने काशी पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और परंपरा अनुसार हाथ में काला धागा बंधवाया।
Varanasi : बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
सोमवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक विधि-विधान से बाबा का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत वह मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद किया। मध्य प्रदेश से आए भक्त मुख्यमंत्री को देखकर उत्साहित नजर आए और उन्होंने सभी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शूलटङ्कपाशदण्डपाणिमादिकारणं
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 15, 2025
श्यामकायमादिदेवमक्षरं निरामयम्।
भीमविक्रमं प्रभुं विचित्रताण्डवप्रियं
काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे।।
आज धर्म नगरी वाराणसी में 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी की पूजा-अर्चना की। भगवान काल भैरव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे। pic.twitter.com/olkpKO6sRs
गलियों में खड़े होकर लिया मलइयो का स्वाद
पूजन के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव काशी की तंग गलियों में आम लोगों के बीच नजर आए। बनारसी अंदाज में उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और गलियों का भ्रमण करते हुए एक मिठाई की दुकान पर रुक गए। वहां दुकानदार से मुस्कुराते हुए पूछा“क्या खिलाओगे?” इसके बाद उन्होंने वाराणसी की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई ‘मलाईयो’ का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री का यह सहज और अनौपचारिक रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। काशी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह बनारसी रंग में दिखे। काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद वह गलियों में पैदल घूमते रहे और एक स्थानीय दुकान पर रुककर प्रसिद्ध ‘मलाईयो’ का आनंद लिया। उनका यह सादगीपूर्ण व्यवहार स्थानीय नागरिकों में चर्चा का विषय बन गया।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि मां गंगा के पावन तट पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महादेव की कृपा प्रदेश व देशवासियों पर सदा बनी रहे, यही प्रार्थना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी आज अपने प्राचीन सांस्कृतिक गौरव के साथ नए स्वरूप में विकसित हो रही है और देश सांस्कृतिक अभ्युदय के कालखंड में आगे बढ़ रहा है।
मां गंगा के पावन तट पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महादेव की कृपा प्रदेश व देशवासियों पर सदा बनी रहे, यही प्रार्थना है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 15, 2025
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में काशी आज अपने प्राचीन सांस्कृतिक गौरव के साथ नए स्वरूप में विकसित हो… pic.twitter.com/PtdjHe9wK1
जौनपुर के लिए प्रस्थान
काशी दर्शन और भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। जौनपुर में वह खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के आवास पर आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।





