,

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather Update

Report by: Avnish Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update: 19 और 20 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान ठंड बनी रहेगी, लेकिन किसी तरह की बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

Uttarakhand Weather Update: 21 से 24 जनवरी तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

21 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 21 से 24 जनवरी के बीच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में इज़ाफा होगा।

Uttarakhand Weather Update

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

21 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मैदानी इलाकों में कोहरा और तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी।

प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम को ध्यान में रखकर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Uttarakhand : किसानों के लिए राहत की खबर: आवारा पशु पालने पर हर माह 12 हजार रुपये तक देगी सरकार

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय