Uttar Pradesh Budget Session: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Uttar Pradesh Budget Session: All-party meeting before the budget session

Uttar Pradesh Budget Session: लखनऊ, 8 फरवरी। विधान मंडल का बजट सत्र 9 फरवरी (सोमवार) से प्रारंभ होने जा रहा है। इससे पूर्व रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों के नेताओं से अपील की कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और स्वस्थ चर्चा के माध्यम से प्रदेश के विकास में सहयोग करें।

Uttar Pradesh Budget Session: जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में सकारात्मक और सार्थक चर्चा से ही जनसमस्याओं का समाधान संभव है और इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलती है।

Uttar Pradesh Budget Session: सदन के सुचारु संचालन पर सभी दलों ने जताई सहमति

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदन में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

READ ALSO: Bhimashankar Temple: निर्माण कार्य और सुरक्षा कारणों से महाशिवरात्रि पर बंद रहेगा भीमाशंकर मंदिर
इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, डॉ. संजय निषाद, कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, रमेश सिंह, राजपाल बालियान, रामनिवास वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई