US Tariffs: अमेरिकी सांसदों ने भारत पर टैरिफ हटाने की मांग की, बताया गैर-कानूनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US Tariffs news

US Tariffs: वॉशिंगटन डीसी में भारत से आने वाले सामान पर लगाए गए भारी टैरिफ को लेकर अमेरिका के भीतर ही विरोध तेज हो गया है। तीन अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति पर सवाल उठाते हुए इसे आम नागरिकों के हितों के खिलाफ बताया है।

US Tariffs: तीन सांसदों का प्रस्ताव, टैरिफ हटाने की अपील

Donald Trump Tariff Vs US Court; Economic Crisis | Emergency Powers |  अमेरिकी कोर्ट ने ट्रम्प के ज्यादातर टैरिफ को गैर-कानूनी बताया: फिलहाल रोक  नहीं; ट्रम्प बोले- टैरिफ ...

अमेरिकी सांसद डेबोरा रॉस, मार्क वीजी और भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने संसद में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव का मकसद भारत से आने वाले सामान पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ को हटाना है। सांसदों का कहना है कि ये टैरिफ गैर-कानूनी हैं और इन्हें बिना संसद की मंजूरी के लागू किया गया है, जबकि व्यापारिक नियम बनाने का अधिकार अमेरिकी संसद के पास है।

US Tariffs: अमेरिकी नागरिकों और मजदूरों को हो रहा नुकसान

सांसद डेबोरा रॉस ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों से हजारों नौकरियां जुड़ी हैं, खासकर नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्यों में भारतीय कंपनियों का बड़ा निवेश है। मार्क वीजी ने टैरिफ को “आम अमेरिकियों पर अतिरिक्त टैक्स” बताया और कहा कि इससे रोजमर्रा के सामान महंगे हो गए हैं। वहीं राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि टैरिफ से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है, अमेरिकी मजदूरों को नुकसान पहुंच रहा है और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

US Tariffs: ट्रम्प प्रशासन की नीति पर सवाल

कभी भारत पर आरोप लगाते थे ट्रंप, अब अमेरिका ही बन गया टैरिफ किंग; भारतीय  सामानों पर वसूल रहा इतना शुल्क - US Tariffs on India Impact on Exports and  Global Trade

ट्रम्प प्रशासन ने रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत पर आर्थिक प्रतिबंध और पेनल्टी लगाई है। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने 25 प्रतिशत रेसीप्रोकल टैरिफ और 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी लागू की है। इससे भारत-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में खटास आई है और दोनों देशों के बीच एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट प्रभावित हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: NASA को बड़ा झटका: 12 साल से मंगल पर मौजूद MAVEN से टूटा संपर्क, मिशन पर संकट

भारत-अमेरिका के बीच बातचीत जारी

हालांकि, इस विवाद के बीच भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत भी जारी है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर के मुताबिक कृषि, विमान के पुर्जों और अन्य क्षेत्रों में बाजार खोलने को लेकर सकारात्मक चर्चा चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में दोनों देश आपसी सहमति से इस टैरिफ विवाद का समाधान निकाल सकते हैं।

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप