राहुल गांधी पर US पॉप सिंगर मैरी मिलबेन का पलटवार: बोलीं पीएम मोदी ट्रंप से नहीं डरते, भारत के हित में लेते हैं रणनीतिक फैसले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US pop singer Mary Millben hits back at Rahul Gandhi: PM Modi is not afraid of Trump, takes strategic decisions in India's interest

by: vijay nandan

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन ने तीखा जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं और इसलिए उन्हें बार-बार बधाई देते रहते हैं। अब मिलबेन ने इस टिप्पणी को गलत ठहराते हुए राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है।

मैरी मिलबेन ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा

आप गलत हैं राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से नहीं डरते। वे भारत के हित में दीर्घकालिक रणनीतिक कूटनीति अपनाते हैं। जैसे डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के हितों को प्राथमिकता देते हैं, वैसे ही मोदी भी भारत के सर्वोत्तम हित के लिए कार्य कर रहे हैं। यही असली नेतृत्व है।

मिलबेन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी डर या दबाव में नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच और संतुलन के साथ काम करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें “आई हेट इंडिया टूर” से वापस लौट जाना चाहिए, जिसके दर्शक सिर्फ वे खुद हैं।

पॉप सिंगर मैरी मिलबेन अक्सर प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करती रही हैं। वे 2023 में भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के चरण स्पर्श करने के कारण भी सुर्खियों में रही थीं। मिलबेन ने कहा कि राष्ट्र प्रमुखों का काम अपने देश के हितों की रक्षा करना होता है और पीएम मोदी उसी सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।