भोपाल: कर्मचारी संघ के चुनाव परिणाम घोषित, प्रमोद मेवाड़ा बने महासचिव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी संघ (पंजीकरण क्रमांक 843) भोपाल के आम चुनाव 18 सितंबर 2025 को संपन्न हुए। चुनाव का संचालन मुख्य व्यवस्था अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी श्री भूपेश गुप्ता द्वारा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से कराया गया।

घोषित परिणामों के अनुसार, संघ के महासचिव पद पर श्री प्रमोद मेवाड़ा को चुना गया है।
उपाध्यक्ष पद पर श्री देवेन्द्र सहाय सक्सेना और श्री तेज सिंह परिहार निर्वाचित हुए हैं।

संघ के अन्य पदों पर भी चुनाव संपन्न हुआ। इनमें संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सूचना एवं संगठन मंत्री तथा लेखा परीक्षक जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा कई पदाधिकारियों को कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की एकजुटता और कार्यक्षमता को और मज़बूती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।संघ की ओर से अनुरोध किया गया है कि इस सूचना को स्थानीय समाचार पत्रों और मीडिया माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला