,

UP News: दीपोत्सव में संगीत की धुन पर जमकर होगी आतिशबाजी, 5 किलोमीटर दूर से दिखेगा नजारा

Yogi government

14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशियों में इस बार अयोध्या नगरी दीपोत्सव 2024 के भव्य आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को होने वाले इस दीपोत्सव में विशेष रूप से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर आयोजित यह दीपोत्सव हर साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है, जहां आसमान में 600 फीट तक की ऊंचाई पर आतिशबाजी से सरयू नदी का आकाश जगमगाएगा।

पांच किलोमीटर दूर से भी देखी जा सकेगी आतिशबाजी
इस बार आतिशबाजी शो में पर्यटन विभाग द्वारा चुनी गई एक विशेष एजेंसी द्वारा पुराने सरयू पुल पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सिस कम्युनिकेशन के प्रमुख संजय सिंह ने जानकारी दी कि 30 अक्टूबर की शाम को पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी, लेज़र शो, फ्लेम शो और संगीत के संगम से भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी होगी, जो पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए 120 से 600 फीट की ऊंचाई तक आसमान में बिखरेगी। इस मनोहारी दृश्य को चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग देख सकेंगे। यह आतिशबाजी सरयू नदी की शांत लहरों पर चमकदार परछाइयों के साथ अद्भुत दृश्य उत्पन्न करेगी।

10 मिनट तक होती रहेगी आतिशबाजी
इस ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो में संगीत और आधुनिक तकनीकों का सुंदर मिश्रण होगा। संजय सिंह ने दावा किया कि इस शो को संगीत की धुन पर तैयार किया गया है, जो अयोध्या के दीपोत्सव को नए आयाम पर ले जाएगा। करीब 1500 मीटर लंबे क्षेत्र में फैले इस शो की अवधि लगभग 10 मिनट होगी। प्रदूषण मुक्त आतिशबाजी के साथ-साथ लेज़र और फ्लेम शो की चमक अयोध्या के दीपोत्सव को और भव्य बना देगी। पारंपरिक और आधुनिक तत्वों के संयोजन से तैयार किया गया यह शो उन सभी के लिए एक नया अनुभव होगा, जो इसे देखने आएंगे। आयोजन के भव्यता को बढ़ाने के लिए 30 से अधिक प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है।

दीपोत्सव 2024 का आयोजन राम की पैड़ी पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 30 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में 28 लाख दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के अनोखे रंग अयोध्या नगरी को प्रकाशमान कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव भव्यता, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिससे यह दीपोत्सव अयोध्या और पूरे देश के लिए यादगार बनेगा।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…