UP News: सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, देखें…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP assembly by-election

समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी। इसी तरह सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है।

10 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां कर ली हैं। सपा के चार और सीटों पर प्रत्याशी घोषित न करने को कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही जा रही है। हालांकि बिना किसी मीटिंग सपा का एक दम से उम्मीदवारों की घोषणा करना इस बात का संकेत है कि सपा-कांग्रेस के बीच कुछ सही नहीं है। बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा से पांच सीटों की मांग की थी लेकिन छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो गए हैं।

भाजपा का मंथन जारी
उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। बैठक में सभी नौ सीटों के लिए कुल 27 नामों के पैनल को फाइनल किया गया था। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में एक घंटे से अधिक समय तक बैठक चली थी। इसमें टिकट के सभी दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। उम्मीदवारों के नाम के अलावा बैठक में उपचुनाव में प्रचार अभियान व अन्य तैयारियों, सदस्यता अभियान के साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और बेहतर करने पर भी चर्चा हुई थी।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,