,

UP: लेखपाल भर्ती में आरक्षण विसंगतियों पर मुख्यमंत्री सख्त, राजस्व परिषद को चेतावनी

UP

BY: Vandana Rawat

UP: राजस्व लेखपाल भर्ती विज्ञापन में सामने आई आरक्षण संबंधी विसंगतियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने राजस्व परिषद को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि आरक्षण प्रावधानों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही या मनमानी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद राजस्व परिषद ने संशोधित अधियाचन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे एक सप्ताह के भीतर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा।

संशोधित अधियाचन आयोग को भेजने की तैयारी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजस्व परिषद श्रेणीवार रिक्त और कार्यरत पदों की दोबारा गणना कर रहा है। पहले जारी विज्ञापन में जिलों से भेजे गए आंकड़ों में विसंगतियां सामने आई थीं। अब सभी आंकड़ों की सत्यता जांचकर संशोधित अधियाचन आयोग को भेजा जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमसम्मत और त्रुटिरहित हो सके।

लेखपाल भर्ती विज्ञापन में आरक्षण विसंगतियों का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, राजस्व  परिषद को चेतावनी | Yugvarta News

आरक्षण नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को दो टूक चेतावनी दी है कि सरकारी भर्तियों में लंबवत और क्षैतिज दोनों तरह के आरक्षण प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी भर्तियों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सामाजिक न्याय से कोई समझौता नहीं होगा।

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…