UP News: 8 सालों के बाद चकबंदी लेखपालों को मिलेगा प्रमोशन, CM योगी ने दिया दिवाली तोहफा

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकबंदी लेखपालों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 8 साल बाद प्रदेश के प्रतिक्षारत चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति दी है। प्रदेश के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को चकबंदीकर्ता (कानूनगो) के पद पर प्रोमोट किया गया है। सीएम योगी का यह महत्वपूर्ण कदम न सिर्फ अधिकारियों के करियर में एक नया अध्याय जोड़ेगा, बल्कि प्रदेश के किसानों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में भी तेजी आएगी। इससे राज्य का कृषि क्षेत्र समृद्ध होगा और किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।

सीएम योगी से सौगात पा खिल उठे चकंबदी लेखपाल

चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में भूमि विवाद और चकबंदी की समस्या के त्वरित निपटारे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर प्रयास कर रहे हैं। 2016 से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कानूनगो के कई पद रिक्त चल रहे थे, जिसके कारण भूमि पुनर्संयोजन और चकबंदी प्रक्रिया में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। इससे किसानों की भूमि से जुड़े विवादों के समाधान में देरी हो रही थी और भूमि सुधार के प्रयासों को भी नुकसान पहुंच रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया गया, जिसके माध्यम से 728 योग्य चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति दी गई है।

बरेली, गोरखपुर में सर्वाधिक पदोन्नति

इस पदोन्नति प्रक्रिया में बरेली जिले के 60 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो बनाया गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक संख्या है। इसके बाद कन्नौज में 41, मुरादाबाद में 35, गोरखपुर में 32 और ललितपुर में 25 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति मिली है। यह निर्णय इन जिलों में चकबंदी प्रक्रिया को नई ऊर्जा देगा और किसानों की भूमि संबंधी समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जा सकेगा।

कृषि भूमि सुधार प्रक्रिया को मिलेगी गति

चकबंदीकर्ता के पदों पर नियुक्ति से प्रदेश में भूमि सुधार और चकबंदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी। भूमि का पुनर्संयोजन यानी चकबंदी, किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके खेतों को एकत्रित कर उन्हें बेहतर तरीके से उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है। भूमि का सही ढंग से पुनर्संयोजन होने से किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और कृषि की दिशा में राज्य का विकास होगा।

मुख्यमंत्री योगी का यह कदम न केवल किसानों के हित में है बल्कि प्रदेश में राजस्व प्रशासन और भूमि सुधार की दिशा में भी एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे भूमि विवादों के निपटारे में तेजी आएगी और राज्य के कृषि क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर विशेष: जब दोस्ती को बदनामी से ऊपर रखा

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि है। 8 जुलाई

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर विशेष: जब दोस्ती को बदनामी से ऊपर रखा

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि है। 8 जुलाई

ब्रासीलिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, संस्कृत मंत्रों ने किया मंत्रमुग्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स सम्मेलन में

IND vs ENG U19: भारत को आखिरी मैच में हार, लेकिन 3-2 से जीती सीरीज

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम को पांचवें और अंतिम यूथ वनडे मुकाबले में

बागेश्वर धाम हादसा: धर्मशाला की दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल

बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब वहां

लुधियाना में CM मोहन यादव को मिले ₹15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में आयोजित

ग्वालियर में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला: लोकेशन बदलकर की जा रही स्टांप ड्यूटी चोरी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संपत्ति रजिस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ की 25 प्रमुख खबरें – 8 जुलाई 2025

1. IED ब्लास्ट में शहीद हुआ BSF जवान कांकेर जिले में नक्सलियों

मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें | 8 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश की राजनीति, अपराध, मौसम और विकास योजनाओं से जुड़ी आज की

आज का राशिफल (8 जुलाई 2025): सभी 12 राशियों के लिए

मेष राशि (Aries) मिश्रित फलदायक दिन, संपत्ति विवाद से रहें सावधान वृष

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक: CM डॉ. यादव

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे मुख्यमंत्री डॉ.

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : CM डॉ. यादव

20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों ने की वन-टू-वन चर्चा

DVC मैथन ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कन्हैया कुमार /धनबाद धनबाद: (निरसा)।डीवीसी मैथन ने सोमवार सुबह अपना 78वां स्थापना

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने किया डिटेन

हजारीबाग से रूपेश कुमार दास की रिपोर्ट…. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद