समय से हो विश्वविद्यालयों का निर्माण, गुणवत्ता का अनिवार्य रूप से हो पालनः सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Universities should be constructed on time, quality should be strictly maintained: Chief Minister

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तीन नए विश्वविद्यालयों (मां पाटेश्वरी विवि बलरामपुर, मां विंध्यवासिनी विवि मीरजापुर व गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद) के भवन निर्माण की प्रगति, कर्मचारियों की व्यवस्था व संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से कहा कि निर्माण कार्य समय से हो। इसमें गुणवत्ता का हर हाल में ध्यान रखा जाए।

कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर की जाए समीक्षा
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं। पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाए। द्वितीय चरण में कुलपति, फैकल्टी व गेस्ट हाउस तथा तीसरे चरण में छात्रावास के निर्माण की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, कार्यदायी संस्था व स्थानीय प्रशासन की कमेटी बनाकर निर्माण कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए। कुलपति प्रतिदिन या दो दिन में निर्माण कार्यों का अवलोकन करते रहें। यह सुनिश्चित हो कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय से हो।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा हर 15 दिन में की जाए मॉनीटरिंग
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हर 15 दिन पर उच्च शिक्षा विभाग से इसकी मॉनीटरिंग की जाए। कार्य में किसी भी बाधा की स्थिति में कुलपति जिलाधिकारी-प्रमुख सचिव से संवाद स्थापित करें। निर्माण कार्य में किसी भी परिवर्तन के लिए शासन से संपर्क करें। शासन स्तर से कार्यदायी संस्थाओं को इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जाएं। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्रीगण भी समय-समय पर इन विश्वविद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।

विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएं मैनपॉवर
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों में नियमित कर्मचारियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए, जिससे अन्य कार्य भी सुगमता से संचालित हो पाएं। इनके लिए अस्थायी व्यवस्था भी तत्काल मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री जी ने कुलपतियों को आवासीय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कुलपतियों के बीच स्थापित हो संवाद, एक-दूसरे का करें सहयोग
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कमांड एरिया में आने वाले महाविद्यालयों की संबद्धता की औपचारिकताओं से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूर्ण कर ली जाएं। निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों के कुलपति अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करें और उनका भी सहयोग लें।

विश्वविद्यालय का लोगो, कुलगीत व सूत्रवाक्य तैयार कराए जाएं
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विश्वविद्यालय का लोगो, सूत्रवाक्य व कुलगीत तैयार कराए जाएं। इसके लिए विश्वविद्यालय-महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित हों। कुलगीत के निर्माण में विद्वानों की भी मदद ली जाए। इसे वहां की पौराणिकता व उक्त जनपद के विरासत को ध्यान में रखकर बनाया जाए। कुलगीत के माध्यम से विरासत के प्रति गौरव का भाव भी जागृत हो। विश्वविद्यालय स्थापित होने के बाद वहां से किसी भी अतिथि को दिए जाने वाले उपहार में लोगो का उपयोग अनिवार्य रूप से हो।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी व कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को