,

Umaria : कच्ची शराब का कहर, पांच मवेशियों की मौत से मचा हड़कंप

Umaria 

रिपोर्ट: विकास तिवारी

जहरीले महुए के सेवन से गई पांच गायों की जान

Umaria  मध्य प्रदेश के उमरिया जिला में अवैध और जहरीली कच्ची शराब का संकट लगातार गहराता जा रहा है। चंदिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में कच्ची शराब बनाने के बाद बचे हुए महुए को खाने से पांच गायों की मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं।

इंसानों पर मंडराता बड़ा खतरा

Umaria घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि जब पशु इस जहरीले अवशेष को सहन नहीं कर पाए, तो नशे के आदी लोगों की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रोक नहीं लगी, तो कभी भी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

Umaria उमरिया जिले में अवैध कच्ची शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। हाल ही में चंदिया क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं ने घर-घर बन रही कच्ची शराब का विरोध करते हुए महुए को सड़क पर फेंक दिया था। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करता है। लोगों ने मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read this: Sihani Gate e-rickshaw theft gang का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…