,

Ujjain news: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Ujjain news: उज्जैन के मंगलनाथ मार्ग स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 41 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी हरीश निर्मल के रूप में हुई है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शराब की लत से परेशान हरीश निर्मल को 6 दिसंबर को नव मानस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात केंद्र की ओर से परिजनों को सूचना दी गई कि हरीश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शनिवार सुबह शव घर लाए जाने के बाद परिजनों ने हरीश के शरीर पर चोट के निशान और खून देखा। इस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने जीवाजी गंज पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में हरीश के साथ मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई।

परिवार के संदेह को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि जीवाजी गंज थाना क्षेत्र में मर्ग दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक हरीश निर्मल के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। उसके पिता ग्यारसीलाल निर्मल सेवानिवृत्त कंपाउंडर हैं, जबकि हरीश कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम करता था।

वहीं, नव मानस नशा मुक्ति केंद्र के संचालक उमेश वैष्णव ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि हरीश के साथ किसी प्रकार की मारपीट केंद्र में नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि हरीश को पहले से ही हृदय संबंधी समस्या थी और संभवतः साइलेंट हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है। केंद्र प्रबंधन के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं, जिन्हें परिजनों को दिखाया गया है। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की