उज्जैन: थाने में पति–पत्नी और ‘वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा, मीडिया के सामने दो महिलाओं में जमकर मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: शनिवार दोपहर माधव नगर थाने में पति-पत्नी और कथित ‘वो’ के विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि दो महिलाएं मीडिया के कैमरे के सामने ही भिड़ गईं। एक महिला जब पत्रकारों को अपना पक्ष बता रही थी, तभी दूसरी महिला अचानक आकर उस पर टूट पड़ी। थाने परिसर में हुई इस मारपीट को पुलिसकर्मियों ने मौके पर देखा और बीच-बचाव किया।

दो परिवारों के रिश्तों की उलझन

– MPEB कर्मचारी हेमर नागर की शादी प्रिया नागर से वर्ष 2009 में हुई थी।
– दूसरी ओर मनीष पांचाल और संगीता पांचाल की शादी 2007 में हुई थी।

शनिवार को हेमर नागर ने थाने में शिकायत दी कि उनकी पत्नी प्रिया और मनीष पांचाल के बीच अवैध संबंध हैं।

प्रिया ने उलटे पति पर लगाए आरोप

प्रिया ने अपने पति के आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि उसके पति हेमर का संगीता पांचाल से वर्षों से संबंध है। प्रिया का कहना है कि इसी वजह से उसने पति का घर छोड़ दिया और अब वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही है। उसने साफ कहा कि मनीष उसके लिए भाई समान है और वह सबके सामने उन्हें राखी बांधने को तैयार है।

कैमरे के सामने भिड़ीं दोनों महिलाएं

जब मीडिया ने संगीता पांचाल से उसकी प्रतिक्रिया मांगी, तो उसने आरोप लगाया कि मनीष और प्रिया कई बार साथ घूमते देखे गए हैं। यह सुनते ही प्रिया भड़क गई और संगीता को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों महिलाएं थाने के भीतर ही हाथापाई करने लगीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को पकड़कर मारते नजर आ रही हैं। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

संगीता का आरोप—पति ने 2019 में छोड़ा, कई बार जान से मारने की कोशिश

संगीता पांचाल ने दावा किया कि उसका पति मनीष उससे मारपीट करता था और 2019 में उसे छोड़कर भाग गया। उसने आरोप लगाया कि मनीष कई महिलाओं के साथ संबंध रखता है और उसे गैस सिलेंडर खोलकर मारने की कोशिश भी कर चुका है।

मनीष का कहना—मेरे खिलाफ आरोप झूठे, प्रिया बहन समान

मनीष ने कहा कि पत्नी के सभी आरोप निराधार हैं। उसके अनुसार प्रिया नागर उसकी बहन जैसी है और हेमर नागर उसकी पत्नी और बेटी को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उसने दावा किया कि हेमर कुछ गलत फोटो खींचकर उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है।थाने में हुआ यह पूरा विवाद अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई की बात कही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र