,

Ujjain:STF ने अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों का किया भंडाफोड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ujjain

रिपोर्टर: विशाल दुबे

410 ग्राम स्मैक और करोड़ों की संपत्ति जब्त

Ujjain उज्जैन STF ने अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 410 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 41 लाख रुपये है। इसके अलावा 2 लाख रुपये नकद, 2 आईफोन, 2 वीवो एंड्रॉयड मोबाइल, 1 की-पैड मोबाइल और एक क्रेटा कार (MP 13 ZT 2343) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

Ujjain गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सोनकर (32, जबलपुर), जयदीप सिंह परिहार (47, रतलाम) और अजय प्रजापति (21, जबलपुर) शामिल हैं। STF ने इन्हें लवखेड़ी हनुमान मंदिर के पास नायरा पेट्रोल पंप के पास से पकड़कर गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ उज्जैन थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/21 और BNS की धारा 111(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

STF की कार्रवाई और पूछताछ जारी

Ujjain एसटीएफ की टीम में उप पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह यादव, कार्यवाहक निरीक्षक राय सिंह गुंडिया और कार्यवाहक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों और स्मैक सप्लाई चैन का पता लगाने का प्रयास जारी है। यह कार्रवाई उज्जैन पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी नीति को प्रदर्शित करती है।

Read this: Morena : ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण पर किसानों का रोष: खड़ी फसल बचाने के लिए खेत में धरना

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का