टीवीएस जुपिटर 110 का स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन लॉन्च – होंडा एक्टिवा को सीधी टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
टीवीएस जुपिटर 110 का स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन लॉन्च – होंडा एक्टिवा को सीधी टक्कर

BY: MOHIT JAIN

टीवीएस मोटर्स ने भारत में अपने बेस्टसेलिंग स्कूटर जुपिटर 110 का नया स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹94,511 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह डिस्क SXC वैरिएंट पर आधारित है और फिलहाल जुपिटर 110 लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल है।

इस नए एडिशन को कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। स्टारडस्ट ब्लैक कलर के साथ ब्रॉन्ज बैजिंग और क्रोम एग्जॉस्ट हीट शील्ड इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें वही सारे फीचर्स मौजूद हैं जो डिस्क SXC वर्ज़न में दिए गए थे।

डिजाइन: LED लाइट बार और नया लुक

नए जुपिटर 110 में LED हेडलैंप, फ्रंट एप्रन पर इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED लाइट बार और हेजार्ड लैंप दिए गए हैं। रियर में LED लाइट बार इमरजेंसी ब्रेक लाइट अलर्ट और टर्न इंडिकेटर के साथ आता है।
टीवीएस ने ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक को भी मजबूत बनाया है, जिससे खरोंचें कम पड़ती हैं। सीट को पहले से बड़ा किया गया है और मेटल बॉडी पैनल भी पहले जैसा ही रखा गया है। स्कूटर 7 रंगों के ऑप्शन – मेटियोर रेड, टाइटेनियम ग्रे, लूनर व्हाइट, स्टारलाइट ब्लू, गैलेक्टिक कॉपर, ट्वाईलाइट पर्पल और डॉन ब्लू – में उपलब्ध है।

फीचर्स: ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा कम्फर्ट

पुरानी जुपिटर की तुलना में इस नए मॉडल में फीचर्स की भरमार है। इसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ऑटो-कट टर्न इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी, वॉइस कमांड्स, हैजर्ड लैंप और फॉलो-मी हेडलैंप जैसी खूबियां शामिल हैं।

कलर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल TVS SmartXonnect के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ के जरिए कॉल/एसएमएस अलर्ट, नेविगेशन, वॉयस असिस्टेंस, मोबाइल चार्जर और ‘फाइंड मी’ फीचर भी दिया गया है।
सीट 756 मिमी लंबी है, जिससे राइडर और पैसेंजर दोनों को ज्यादा स्पेस मिलता है। अंडरसीट स्टोरेज 33 लीटर है, जो पहले से 12 लीटर ज्यादा है। साथ ही फ्रंट में फ्यूल फिलिंग का विकल्प भी मिलता है।

हार्डवेयर: बेहतर सस्पेंशन और ब्रेकिंग

राइडिंग कम्फर्ट के लिए फ्रंट में ट्विन टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 12-इंच के वील्स दोनों तरफ स्टैंडर्ड हैं। ब्रेकिंग के लिए 130mm ड्रम ब्रेक्स स्टैंडर्ड और 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प उपलब्ध है।

इंजन और परफॉर्मेंस: ज्यादा माइलेज, ज्यादा पावर

टीवीएस ने नए जुपिटर में 113.3cc का न्यू जनरेशन एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है, जो 7.91hp की पावर और 9.2Nm का टॉर्क देता है।
इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) और iGO Assist तकनीक के साथ इसमें इलेक्ट्रिक बूस्ट मिलता है, जिससे पीक पावर 8hp और टॉर्क 9.8Nm तक पहुंच जाता है। कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल से 10% ज्यादा माइलेज देता है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है।

होंडा एक्टिवा को कड़ी टक्कर

टीवीएस जुपिटर 110 स्टारडस्ट ब्लैक एडिशन डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड साबित हो रहा है। कंपनी ने इसे खासतौर पर होंडा एक्टिवा स्मार्ट जैसे स्कूटरों को टक्कर देने के लिए तैयार किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG