टैरिफ पर ट्रम्प अडिग: बोले- ‘चीजों को ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/america-israel-lebanon-ceasefire/

बाजार की गिरावट पर नहीं जताई चिंता

वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 7 अप्रैल:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैश्विक बाजारों में मचे हड़कंप और अमेरिकी शेयर बाजार में संभावित ‘ब्लैक मंडे’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को फ्लोरिडा से वॉशिंगटन लौटते वक्त एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने साफ कहा कि वे टैरिफ नीति से पीछे नहीं हटेंगे।

ट्रम्प ने कहा, “कभी-कभी किसी चीज को ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।” उनके इस बयान को बाजार में गिरावट और संभावित मंदी की स्थिति को एक ‘अस्वस्थता की इलाज प्रक्रिया’ के रूप में देखने की कोशिश माना जा रहा है।

मजबूती का दावा, टैरिफ पर सख्ती बरकरार
राष्ट्रपति ट्रम्प ने दो टूक कहा कि अमेरिका अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, “दूसरे देशों ने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, क्योंकि हमारा नेतृत्व मूर्खतापूर्ण था, जिसने ऐसा होने दिया।” ट्रम्प की टैरिफ योजना के चलते अमेरिका ने कई देशों पर जवाबी शुल्क लगाए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंध तनाव में हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने यह भी कहा, “मार्केट्स के साथ आगे क्या होगा, मैं नहीं कह सकता। लेकिन मुझे विश्वास है कि हमारा देश अब कहीं ज्यादा ताकतवर है।”

बाजारों में अनिश्चितता जारी
ट्रम्प की टैरिफ नीति को लेकर दुनियाभर के ट्रेड मार्केट्स में उथल-पुथल मची हुई है। अमेरिकी फाइनेंशियल एक्सपर्ट जिम क्रैमर ने पहले ही 1987 जैसे ‘ब्लैक मंडे’ की आशंका जताई थी, जिसका असर भारतीय और अन्य वैश्विक बाजारों पर दिखने लगा है।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और