अमेरिका में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, टेस्ला कार में विस्फोट, आतंकी साजिश ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Truck crushed people celebrating New Year in America, explosion in Tesla car, terrorist conspiracy?

नए साल के मौके पर अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक पिकअप ट्रक ने 15 लोगों को कुचल दिया और इसी के कुछ देर बाद लास वेगस में ट्रंप टावर के बाहर टेस्ला ट्रक में विस्फोट हुआ था। माना जा रहा है कि, ये दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं और इनका आतंकी कनेक्शन है। इसी बीच न्यू ऑरलियन्स में पिकअप ट्रक का वीडियो सामने आया है।

सुरक्षा कैमरे में कैद फुटेज में संदिग्ध आतंकवादी शम्सुद्दीन जब्बार को नए साल के दिन न्यू ऑरलियन्स के भीड़ भरे बॉर्बन स्ट्रीट पर अपने पिकअप ट्रक से रौंदते हुए देखा जा सकता है। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है टेक्सास की प्लेट वाले और आईएसआईएस के झंडे वाले व्हाइट पिकअप ट्रक को लेकर जब्बार ट्रैफिक से भरी कनाल स्ट्रीट से ले जा रहा है और फिर वह बार्बन स्ट्रीट पर एक शार्प टर्न ले लेता है।
एक अन्य वीडियो में व्हाइट फोर्ड पिकअप ट्रक को नए साल के दिन भीड़ भरे फ्रेंच क्वार्टर से तेजी से गुजरते हुए देखा जा सकता है और इस दौरान पार्टी के लिए आए लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

नववर्ष के दिन न्यू ऑरलियन्स के भीड़ भरे फ्रेंच क्वार्टर में अपने ट्रक पर आईएसआईएस का झंडा लगाए अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक जब्बार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम