,

किन्नर सपना गुरु की जमानत याचिका खारिज: अदालत ने माना गंभीर मामला, सात आपराधिक प्रकरणों का हवाला

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: जिला अदालत ने किन्नर सपना गुरु की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सपना गुरु फिलहाल किन्नर करिश्मा कुशवाह से मारपीट, जेवर और नकदी छीनने के आरोप में जेल में बंद है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष के तर्कों को सही मानते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है और आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जा सकती।

सपना गुरु की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और घटना के समय वे घर पर थीं। इसके समर्थन में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस कमिश्नर को सौंपे जाने की बात कही। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि पुलिस ने उनके पास से कोई सामान जब्त नहीं किया है।

दूसरी ओर, फरियादी करिश्मा कुशवाह की ओर से एडवोकेट मनीष पालीवाल ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि सपना गुरु के खिलाफ दर्ज केस सही हैं और आरोपी पक्ष समझौता कराने के लिए धमकाने की कोशिश कर रहा है।

अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया कि सपना गुरु के खिलाफ कुल सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और जांच अभी जारी है। अदालत ने अभियोजन के तर्कों को स्वीकार करते हुए जमानत अर्जी नामंजूर कर दी।

मामले की पृष्ठभूमि:
करिश्मा कुशवाह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अक्टूबर की रात जब वह सयाजी होटल के पीछे से घर लौट रही थी, तब सपना गुरु, राजा हाशमी और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोका। आरोप है कि उन्होंने उससे कहा कि “अब तू दूसरे गुरु के पास चली गई है, तो हमारा खर्च कैसे चलेगा।” इसके बाद राजा ने चाकू दिखाकर उससे सोने के जेवर और नकदी ले ली, मारपीट की और कोरे कागज पर अंगूठा लगवाया। रिपोर्ट करने पर आरोपी पक्ष ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…