,

Langur Rescue Operation: कस्तूरबा विद्यालय में उत्पात मचा रहे लंगूर का सुरक्षित रेस्क्यू, छात्राओं और ग्रामीणों को मिली राहत

Langur Rescue Operation

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Langur Rescue Operation देवघर जिले के मार्गोमुंडा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से उत्पात मचा रहे एक लंगूर का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। लंगूर की गतिविधियों से विद्यालय की छात्राओं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी थी चिंता

Langur Rescue Operation स्थानीय लोगों के अनुसार लंगूर लगातार विद्यालय परिसर और आसपास के गांवों में घूम रहा था। उसकी वजह से छात्राओं के बीच भय का माहौल बन गया था। कुछ छात्राओं के घायल होने की सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी

Langur Rescue Operation सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर लंगूर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद उसे पिंजरे में सुरक्षित रखा गया है और नियमानुसार रेस्क्यू सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में प्रमोद राणा, संजीव कुमार, चंद्रमौलेश्वर, शंकर पंडित और संतोष कुमार की अहम भूमिका रही। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा विभाग का आभार जताया।

Read this: Atal Bihari Vajpayee Tribute: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और