फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दो राजमिस्त्रियों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tragic accident in Farrukhabad: Two masons died due to wall collapse

DM और SP मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू जारी

रिपोर्ट: सरताज हुसैन | लोकेशन: फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित मोहल्ला अल्लानगर बढ़पुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो राजमिस्त्रियों की मौत हो गई। निर्माणाधीन प्लाट में निहास की खुदाई के दौरान पड़ोसी की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राघव दुबे निवासी अंडियाना के प्लाट में निहास की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान 50 वर्षीय राजमिस्त्री रंजीत पुत्र राजाराम जाटव निवासी बढ़पुर एवं 50 वर्षीय इशरत पुत्र अशरफ निवासी अंडियाना कार्यरत थे। अचानक पड़ोस में स्थित पूर्व सैनिक अमरीश तिवारी के प्लाट की दीवार गिर पड़ी, जिससे दोनों मिस्त्री मलबे में दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रभात वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी एवं एसडीएम सदर रजनीकांत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। मलवे को हटाने का कार्य जेसीबी के जरिए किया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूर घटना के बाद वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की विधिक जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, बल्कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन की अनदेखी का गंभीर उदाहरण भी है।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे