Mohit Jain
Top 10 News MP:
उज्जैन में 15 लाख की सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 10 दिन पीछा कर 45 लाख रुपए का माल बरामद किया।
भोपाल में भी सीवेज-पानी की बड़ी चूक
निगम ने माना कि पुरानी लाइन में लीकेज से 5 लाख लोग दूषित पानी पी रहे हैं।
मोहन कैबिनेट आज से डिजिटल
मंत्रियों-सचिवों को टैबलेट दिए जाएंगे, ई-कैबिनेट एप से होगी बैठक।
16 जिलों में स्कूल बंद, भोपाल में आदेश लंबित
ठंड और कोहरे के बावजूद राजधानी में छुट्टी पर फैसला नहीं हुआ।
भागीरथपुरा में बच्चों में नए बीमारी के लक्षण
हैजा जैसे सिम्पटम्स के बाद अब दाने वाली बीमारी सामने आई, मौतों का आंकड़ा 17।
रेलवे ने रिटायर कर्मचारियों को दिए नकली सिक्के
चांदी के नाम पर नकली सिक्के देने का मामला सामने आने से हंगामा।
इंदौर में उल्टी-दस्त के 38 नए मरीज
6 मरीज रेफर, मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई और कैंडल मार्च की तैयारी।
भागीरथपुरा त्रासदी: 10 दिन बाद भी हालात गंभीर
पूर्व शिक्षक ICU में भर्ती, एक कांस्टेबल की मौत ने सिस्टम पर सवाल खड़े किए।
MP में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक
24 जिलों में स्कूल बंद, भोपाल समेत 4 जिलों में स्कूल टाइम बदला गया।
ठंड से जनजीवन प्रभावित
कोहरे के कारण ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर असर जारी।





