आज का राशिफल: 26 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 26 नवंबर 2025

१. मेष राशि
आज आपके संबंध नए लोगों से बनेंगे, जिनसे व्यापार को नई दिशा मिलेगी। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों में सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और राजनीति में आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

२. वृष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। संतान के व्यवहार से मन उदास रह सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। राजनीति में कदम सोच समझकर बढ़ाएं। किसी की कही सुनी बात पर भरोसा न करें, वरना समस्या बढ़ सकती है।

३. मिथुन राशि
आज कोई मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता होगी। कोई लंबा रुका काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलेगी। आय के अनुसार खर्च करेंगे जिससे बचत बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ व्यापार को नई दिशा देने पर चर्चा होगी।

४. कर्क राशि
आज आप खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे, परंतु मनमौजी स्वभाव के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात पर हल्की तकरार हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। किसी अजनबी की बातों में न आएं।

५. सिंह राशि
आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। मन कामकाज को लेकर चिंतित रह सकता है। नया मकान खरीदने पर बजट का ध्यान रखें। घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है। पिता से मतभेद की संभावना है। खान पान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

६. कन्या राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में बॉस से चल रहा विवाद समाप्त होगा। कार्य समय पर करने से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से कोई सुखद उपहार मिल सकता है। व्यापार में लंबी योजनाओं को गति मिलेगी और कोई बड़ी डील भी हो सकती है। गृह व्यवस्था में सुधार के काम शुरू कर सकते हैं।

७. तुला राशि
आज मेहनत अधिक करनी होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। नए पद की प्राप्ति भी संभव है। ईर्ष्या रखने वालों से दूरी बनाए रखें। माता पिता से परिवारिक मामलों पर चर्चा होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

८. वृश्चिक राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धैर्य से निर्णय लें और जल्दबाजी न करें। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। भाई बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं में धन निवेश करेंगे और साझेदारी भी बन सकती है। पुराना कर्ज उतर सकता है।

९. धनु राशि
आज दिन शुभ रहेगा। जीवनशैली में सुधार आएगा। मधुर वाणी से नए संबंध बनेंगे। आसपास के लोगों को पहचान कर चलें क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

१०. मकर राशि
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पुरानी गलती दोहराने से विवाद हो सकता है। नया पद मिलने से खुशी बढ़ेगी। घर में उत्सव या पार्टी हो सकती है। जीवनसाथी पूरा सहयोग देगा।

११. कुंभ राशि
आज उन्नति का समय है। जिस काम को करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, इसे समय पर पूरा करें। सरकारी काम अटका है तो पूरा होने के संकेत हैं। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

१२. मीन राशि
आज परोपकार के कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। माताजी के स्वास्थ्य से थोड़ी चिंता होगी, पर सलाह लेने से समस्या दूर होगी। संतान के भविष्य पर गुरुजनों से वार्ता होगी।

Bribery allegation: गौरेला जनपद पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप, तकनीकी सहायक का वीडियो वायरल

bribery allegation: मनरेगा कार्यालय में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला गौरेला जनपद

World Test Championship : अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर

RTI Information : आरटीआई में जानकारी देने से इंकार पर उठे सवाल, आवेदक करेगा प्रथम अपील

संवाददाता:- खिलेश वर्मा RTI Information : आरटीआई आवेदन को लेकर बढ़ा विवाद

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात

Blood Donation Camp: तखतपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का रक्तदान शिविर, 114 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट

Blood Donation Camp: स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशेष रक्तदान शिविर Blood

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: मुख्यमंत्री मोहन यादव का विकास अभियान तेज MP

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत CG TOP 10: