,

आज का राशिफल 15 नवम्बर 2025

आज का राशिफल 15 नवम्बर 2025

मेष राशिः

आज आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। सांसारिक सुख भोग में वृद्धि होगी। आय और व्यय में तालमेल बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संतान की उलझनों को समझने का अवसर मिलेगा। किसी भी बात को सोच-समझकर बोलें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

वृष राशिः

राजनीति से जुड़े लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। बेवजह थकान रहेगी, लेकिन कार्य समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य के लिए अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें। किसी के बहकावे में निवेश न करें और खान-पान में लापरवाही से बचें।

मिथुन राशिः

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। डूबा हुआ धन मिलेगा और पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद खत्म होंगे। परिजनों के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। यात्रा में अपने कीमती सामानों की सुरक्षा रखें।

कर्क राशिः

आज का दिन सुखद परिणाम देगा। धन मामलों में सावधानी रखें। पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। बिजनेस योजनाओं में बदलाव से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।

सिंह राशिः

आज का दिन सामान्य रहेगा। खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचें। विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। रुके हुए धन को निकालने में पीछे न हटें। किसी अन्य के मामले में बेवजह टिप्पणी न करें।

कन्या राशिः

आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन हिम्मत बनी रहेगी। ऊर्जा अधिक रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में बाधा दूर होगी।

तुला राशिः

आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। मनमौजी स्वभाव में बदलाव लाने की सोच सकते हैं। अच्छे खान-पान का आनंद लें। संतान के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशिः

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा की तैयारी होगी। धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। धन और समय का सदुपयोग करें। प्रॉपर्टी डील में जल्दी निर्णय लें।

धनु राशिः

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलेगी। आसपास के लोगों को समझकर चलें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। पिता आपके कार्यों से खुश होंगे। उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी नए कोर्स करने की इच्छा कर सकते हैं। किसी की कही बातों पर भरोसा न करें।

मकर राशिः

आज का दिन अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आलस्य न करें। नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। किसी फैसले पर परिवार नाराज हो सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को नई दिशा मिलेगी।

कुंभ राशिः

आज का दिन आय के मामले में अच्छा रहेगा। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। नया कार्य सोच-समझकर शुरू करें। पढ़ाई में परेशान विद्यार्थी गुरुजनों से समाधान प्राप्त कर सकते हैं। संतान से मन की इच्छा पर बातचीत करें।

मीन राशिः

आज सेहत में गड़बड़ी हो सकती है, लापरवाही न करें। जरूरी कार्य पूरे होते-होते लटक सकते हैं। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। नया काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…