फर्रुखाबाद में छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tight security arrangements for Chhath festival in Farrukhabad

गंगा घाटों पर डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन ने गंगा घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को गंगा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छठ पर्व के पहले दिन ‘नहाय-खाय’ के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान कर महापर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की है।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर 2 सीओ, 7 इंस्पेक्टर, 3 थाना प्रभारी, 15 दरोगा, 50 सिपाही, 20 महिला सिपाही और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अराजक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी ताकि पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।

वहीं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गंगा घाटों को फूल-मालाओं से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और बिजली बाधित होने पर जनरेटर बैकअप भी तैयार रखा गया है। उन्होंने घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर मेडिकल कैंप, नाविक और गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी समस्या की स्थिति में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से तुरंत संपर्क करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।