Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena 

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अनुशासन का पाठ पढ़ने वाले एक पुलिस जवान ने आपा खोकर अपने ही चाचा को गोली मार दी। घटना सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली गांव की है। आरोपी जवान मुरैना की 5वीं बटालियन (SAF) में आरक्षक के पद पर तैनात है। घायल को नाजुक हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

समझाने गए चाचा पर उतार दिया गुस्सा

Morena  जानकारी के मुताबिक, घायल राजू गुर्जर पेशे से किसान हैं। गुरुवार दोपहर उनका अपने भतीजे रवि कंषाना से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक रवि कंषाना अपने पिता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें गालियां दे रहा था। जब चाचा राजू गुर्जर ने बीच-बचाव किया और रवि को गाली देने से मना किया, तो रवि बुरी तरह भड़क गया।

सर्विस रिवॉल्वर से दागी गोली, आरोपी फरार

Morena  विवाद इतना बढ़ा कि रवि घर के अंदर गया और अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल लाया। उसने अपने सगे चाचा को निशाना बनाकर सीधे फायर कर दिया। गोली राजू गुर्जर की जांघ में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

Morena  सशस्त्र बल (SAF) के जवान द्वारा इस तरह सरेआम गोली चलाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। सुमावली थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक रवि कंषाना के खिलाफ हत्या के प्रयास ) सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और विभाग की ओर से भी इस गंभीर अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ