मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल तीन बड़ी परियोजनाओं की मिली सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Three big projects included in the Chief Minister's priority were gifted

बलरामपुर, 4 अप्रैल: यूपी के आकांक्षात्मक जनपद में शामिल बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब विकास के पथ पर दौड़ रहा है। ‘सबका साथ-सबका विकास’ की धारणा के साथ मुख्यमंत्री ने इस जनपद को भी विकसित करने की कमान संभाली है। इसी के तहत जनपद में विकास की तीन बड़ी परियोजनाओं को गति मिली है।

देवीपाटन धाम कॉरिडोर के तहत भूमि खरीद के लिए पहली किस्त जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर का निर्माण होगा। मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम कॉरिडोर निर्माण से मां पाटेश्वरी धाम की भव्यता बढ़ेगी, साथ ही श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन विकास के तहत कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमि क्रय के लिए प्रथम किस्त के रूप में 5 करोड रुपए की धनराशि प्रदान कर दी गई है। गौरतलब है कि मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम के समीप पर्यटन विकास कार्य हेतु कुल 119 गाटाधारकों से भूमि खरीदी जानी है। इसमें कुल 26.48 करोड़ से अधिक (26,48,34,369) रुपये खर्च करके भूमि क्रय किया जाना है। इसकी पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम तुलसीपुर के मुताबिक सभी गाटाधारकों से वार्ता करते हुए सहमति से बैनामा किए जाने की स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है, शीघ्र ही भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यातायात सुविधा पर भी पूरा जोर
मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को यातायात सुविधा के लिए कलश चौराहा एवं हरैया चौराहा के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर दो लेन आरओबी के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए अनुमोदित 9969.51 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3489.33 लाख रुपये कार्यदायी संस्था (सेतु निगम बाराबंकी) को अवमुक्त कर दिया गया है। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को जाम आदि से निजात मिलेगी ।

51.33 करोड़ से मंदिर के मुख्य मार्ग से चीनी मिल तक सड़क होगी चौड़ी
तीसरी बड़ी परियोजना के तहत मां पाटेश्वरी देवी मंदिर मुख्य मार्ग से बलरामपुर चीनी मिल तक कुल लंबाई 5.225 कि०मी० है। इस मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य भी होना है। इसके लिए 51 करोड़ 33 लाख 50 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन ने प्रदान की है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ 52 लाख 22 हजार की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।

आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025: सभी 12 राशियों का हाल जानें

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे